Skip to content
Home » वन एवं जंगल दोनो को फॉरेस्ट ही क्यों कहा जाता है ?

वन एवं जंगल दोनो को फॉरेस्ट ही क्यों कहा जाता है ?

वन एवं जंगल मे क्या अंतर है ? अंग्रेजी में तो दोनो को फारेस्ट कहा जाता है।

डिक्शनरी के अंदर FOREST को हिंदी में ‘जंगल” और पर्यायवाची शब्द ‘वन’ बताया गया है। अब सवाल ये उठता है कि जब दोनों शब्द हिंदी भाषा के हैं तो फिर 2 शब्दों का उपयोग क्यों किया जाता है। आइए जानते है कि वन और जंगल में क्या अंतर है। 

देखिए अब यदि आप गूगल ट्रांसलेटर का उपयोग करते हैं तो इंग्लिश से हिंदी के अंदर तो FOREST का हिंदी ‘जंगल’ प्रदर्शित होगा और पर्यायवाची शब्द के रूप में ‘वन’ दिखाई देगा लेकिन यदि गूगल ट्रांसलेटर को हिंदी से इंग्लिश में कर दिया जाए तब बात बदल जाती है। जंगल का अंग्रेजी jungle प्रदर्शित किया जाता है जबकि वन का अंग्रेजी Forest बताया जाता है। कुल मिलाकर आप ये कह सकते है कि दोनों चीज एक ही है। आपकी जानकारी के लिए वता दु दोनो का अर्थ अलग अलग होता है आपको पता ही होगा वन में क्या होता है , और जंगल मे क्या होता है।

■ जंगल होता क्या है ?
अब यदि इसमे हम अपने व्याकरण शब्द की बात करे तो इसमे जंगल को जङ्गल कहा जाता है। अब देखो जङ्गल को समझने के लिए सबसे पहले हमें गल को समझना होगा । ये जो गल होता है इसके दो अर्थ होते है :
1) स्त्रावित करना
2) आहार करना
3) भोजन करना या द्रवित होना

अब देखिए इसका अर्थ अपनी भाषा मे जानते है एक ऐसा स्थान या एक ऐसी जगह जो व्यकित के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नही है। ऐसे जगह पर बहुत सारे पशु , जंगली जानवर , घने वन पेड़ पौधे होते है। या यहाँ पर रेगिस्तान भी हो सकता है क्योकि आपने सुना होगा हमारे साहित्य के अंदर कछ के रण को जङ्गल ही कहा गया है।

■ हम वन किसको कहते है।
वन जो है वो दो से बना है वन्-अच् से। जो आश्रय देते है , हमे लाभ देते है , व्यापार के अवसर देते है , खेत भी देते है। जो बुक आप पढ़ते है वो वनों की लकड़ियां से ही तो बनाई जाती है। ये एक ऐसा क्षेत्र होता है जो हर व्यक्ति के कल्याण के लिये उपयुक्त होता है। इस जगह पर जो व्यक्ति रहते है उन्हें हम अपनी भाषा मे वनवासी कहते है।


■ अब सरल शब्दों में अंतर जानो
जंगल एक ऐसा स्थान होता है जहां पे प्राकृतिक रूप से कुछ ऐसी संरचना जैसे पेड़ पौधे, झाड़, हिंसक जानवर, पहाड़, जल संरचनाएं, रेगिस्तान, दलदल, बीहड़ इत्यादि होते है। यहां मनुष्य का जो जीवन है वो कभी भी खतरे में पड़ सकता है।

जबकि हमारा वन एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां पे मनुष्य के लिए उपयोगी वृक्षों जैसे फल एवं जड़ी बूटी और ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले वृक्ष को योजनाबद्ध तरीके से उगाया जाता है। यह व्यवस्थित है और इसके पोषण के लिए जल संरचनाएं बनाई गई हैं। वनों की देखभाल के लिए वनवासी भी होते है। वैसे भी आजकल सरकार भी वनों की तरफ अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। वनों की देखभाल करने वाले को सरकार की तरफ से मासिक पेंशन भी दी जा रही है।

■ निष्कर्ष अध्ययन
सरकारी पेपरों में भी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को हिंदी में वन विभाग कहा जाता है। जंगल विभाग नहीं कहते है। इतनी सी बात तो सायद आप सभी को पता होगी। जो जंगल होते है वो एक भीड़ होती है जिसमें चोर और डाकू कुछ भी हो सकते हैं और वन सिपाहियों की परेड होती है जिसमे सरकार भी निगरानी रखती है।

 RRB NTPC RESULT  Click Here 
 LATEST JOB   Click Here 

1 thought on “वन एवं जंगल दोनो को फॉरेस्ट ही क्यों कहा जाता है ?”

  1. Pingback: BSF Male / Female Recruitment 2022 - RapidPractise

Join the Conversation!

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Quiz
Law
Books
Jobs
error: Content is protected !!