मनदीप चौधरी जयपुर
नमस्कार मेरे प्यारे साथियों मैं मनदीप चौधरी आज हम आपको एक ऐसे फरह के बारे में बताने जा रहे है जहाँ मात्र 16 घँटे का एक साल होता है। चलिए शुरू करते है। जैसे कि आपको पता है कि हमारी पृथ्वी पर 1 दिन में 24 घंटे होते हैं, वहीं हमारे 1 साल में 365 दिन लग जाते हैं। लेकीन यदि वैज्ञानिकों की बात करे तो वैज्ञानिकों ने अभी एक ऐसे ग्रह की खोज कर डाली है , जहां 16 घंटे में एक साल स्वयँ हो जाता है. यह ग्रह मात्र 16 घंटे में अपने तारे की परिक्रमा पूरी कर लेता है
इंसान के लिए बेहद खतरनाक है यहाँ का तापमान एवं ग्रह
इस ग्रह की खोज मैसाच्युसेट् इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने एवं NASA के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनट सर्वे सैटेलाइट ने मिलकर किया है। यह ग्रह बहुत ही ग्रह ग्रह है यहाँ इंसान का जाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। यह ग्रह जुपिटर की तरह ही बेहद ही ज्यादा गर्म है। इस ग्रह में कई गैसों का भंडार भी है। यह ग्रह इतना ज्यादा गर्म है कि यदि कोई मनुष्य गलती से इस ग्रह के कई कोष तक भी चला जाये तो उसकी राख का भी पता नही लगेगा।
अब हम इस ग्रह के नामकरण की बात करें तो इस ग्रह का नाम वैज्ञानिकों ने TOI-2109B रखा है। TESS सैटेलाइट ने साल 2020 के मई महीने से इस ग्रह को ऑब्ज़र्व करना शुरू किया था। हमारी पृथ्वी से यह ग्रह करीब 855 प्रकाश वर्ष दूर है।आपको सोचकर ही हैरानी हो रही होगी कि हम एक दिन में जितनी देर जगते है उतनी देर में तो यहां साल ही बदल जाता है। अब सोचिए अगर आप सुबह सोकर उठें होंगे और जब रात में सोने के लिए जाएं तो यहॉं साल ही बदल गया। सुनने में एवं पढ़ने में तो यह अद्भुत सा लग रहा है लेकिन यह बिल्कुल सत्य है। अभी हाल ही में वैज्ञानिकों ने इस ग्रह की खोज की है।
ग्रह का तापमान
इस ग्रह के तापमान की बात करे तो इस ग्रह का तापमान 3300 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। अभी वैज्ञानिकों ने पिछले वर्ष के दौरान कई गर्म ग्रहों की खोज की है जिसमे से ये ग्रह भी शामिल है। ये ग्रह ज्यादा गर्म होने की वजह से इसे अल्ट्राहॉट जूपिटर कहा गया है।