Skip to content
Home » Previous Year Computer Related Question Set

Previous Year Computer Related Question Set

प्रश्न 1. प्रथम सामान्य उद्देश्य कम्प्यूटर कौनसा था?
उत्तर– माइक्रो कम्प्यूटर (Micro Computer) |

प्रश्न 2. द्वितीय पीढ़ी के कम्प्यूटरों में वैक्यूम ट्यूब की जगह किसका उपयोग हुआ था?
उत्तर-द्वितीय पीढ़ी के कम्प्यूटरों में वैक्यूम ट्यूब के स्थान पर ट्रांजिस्टर का उपयोग किया गया था।

प्रश्न 3. असेम्बली भाषा का प्रयोग कब हुआ था?
उत्तर- द्वितीय पीढ़ी के कम्प्यूटरों में असेम्बली भाषा का प्रयोग हुआ था ।

प्रश्न 4. अबेकस का जापानी नाम क्या था?
उत्तर-अबेकस का जापानी नाम सारोबन (Saroban) था।

प्रश्न 5. मशीनी भाषा का प्रयोग किस पीढ़ी के कम्प्यूटरों में हुआ था?
उत्तर-मशीनी भाषा का प्रयोग प्रथम पीढ़ी के कम्प्यूटरों में हुआ था।

प्रश्न 6. ENIAC का पूरा नाम बताइए।
उत्तर – ENIAC— Electronic Numerical Integrator and Calculator.

प्रश्न 7. IC को दूसरे किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – Integrated Circuit.

प्रश्न 8. कम्प्यूटर क्या है?
उत्तर–कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो प्रोग्रामों के नियंत्रण में रहकर डाटा पर क्रिया करके एक निश्चित परिणाम प्रस्तुत करती है।

प्रश्न 9. कम्प्यूटर की प्रोग्रामिंग भाषा किसे कहते हैं?
उत्तर–कम्प्यूटर से कार्य कराने के लिए दिये गये निर्देशों के समूह को प्रोग्राम कहते हैं। कम्प्यूटर के समझने योग्य भाषा, जिसमें प्रोग्राम लिखा जाए, को कम्प्यूटर की प्रोग्रामिंग भाषा कहा जाता है।

प्रश्न 10. कम्प्यूटर का जनक किसे कहा जाता है तथा क्यों?
उत्तर—चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) को कम्प्यूटर का जनक (Father of Computer) कहा जाता है। बैबेज का एनालिटिकल इंजिन आधुनिक कम्प्यूटर का आधार बना था।

प्रश्न 11. कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर क्या है?
उत्तर–कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर वे प्रोग्राम हैं जो कम्प्यूटर को यह निर्देश देते हैं कि किस प्रकार डाटा प्रोसेस किया जाए व परिणाम प्राप्त किया जाए।

■ सॉफ्टवेयर होता क्या है ?

● सॉफ्टवेयर :- हार्डवेयर के नियंत्रण में संचालन के लिए प्रयुक्त होने वाले निर्देशों के समूह को सॉफ्टवेयर कहा जाता है। कंप्यूटर के विभाग जिन्हें हम छू नहीं सकते केवल उन्हें उपयोग में लाया जा सकता है , वह एक प्रकार से सॉफ्टवेयर कहलाते हैं । सॉफ्टवेयर की प्रकारों की बात करें तो सॉफ्टवेयर के निम्नलिखित में से दो प्रकार होते हैं।

1) सिस्टम सॉफ्टवेयर :- इसमें एक या फिर एक से अधिक कंप्यूटर प्रोग्राम को कंप्यूटर की कार्य प्रणाली को नियंत्रित व सुचारू रूप से चलाने के लिए तैयार किया जाता है।

2) एप्पलीकेशन सॉफ्टवेयर :- एक या एक से अधिक प्रोग्रामों का एक समूह है जिसे किसी उद्देश्य को हल करने के लिए तैयार किया जाता है।

■ क्या होता है डिजिटल कंप्यूटर :-

● यह कंप्यूटर अंकगणित गणनाओं पर कार्य करते है।

● इन पर कार्य करने के लिए ठीक प्रोग्रामिंग का ज्ञान जरूरी है।

● ये कंप्यूटर अंको ( 0 , 1 ) पर कार्य करते है।

● इनमे डाटा का संसाधन एक साथ ही होता है।

Join the Conversation!

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Quiz
Law
Books
Jobs
error: Content is protected !!