Skip to content
Home » Daily Current Affairs With 100+ Static Gk In Hindi

Daily Current Affairs With 100+ Static Gk In Hindi

1. किस सांविधिक निकाय ने ‘हेल्थ स्टार रेटिंग’ प्रदर्शित करने की घोषणा की है?
उत्तर – भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI)

◆ उपभोक्ताओं को आसान तरीके से उनकी खाद्य पैकेजिंग के बारे में जानकारी देने के लिए FSSAI ‘हेल्थ स्टार’ रेटिंग प्रदर्शित करेगा।
◆ यह रेटिंग प्रणाली खाद्य पदार्थ में वसा, चीनी और नमक की मात्रा का उपयोग रेटिंग निर्धारित करने के लिए करेगी।
◆ यह प्रणाली उसी तरह होगी जिस तरह विद्युत उपकरणों में ऊर्जा दक्षता का आकलन करने के लिए ऊर्जा दक्षता ब्यूरो स्टार रेटिंग देती है।

2. ‘मिलन (Milan)’ बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास किस देश द्वारा आयोजित किया जाता है?
उत्तर – भारत

◆ मिलन, एक द्विवार्षिक अभ्यास है जिसमें भाग लेने वाले देशों के बीच सेमिनार, खेल, सामाजिक कार्यक्रम और पेशेवर अभ्यास शामिल है।
◆ इस अभ्यास का पहला चरण (बंदरगाह चरण) 25 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किया गया और दूसरा चरण (समुद्री चरण) 1 मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
◆ इस वर्ष यह अभ्यास ‘Camaraderie – Cohesion – Collaboration’ थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है।

3. हाल ही में मनरेगा के लिए कौन-सा एप लॉन्च किया गया?
उत्तर – लोकपाल एप (Ombudsperson App)

◆ यह एप ई-गवर्नेंस की ओर एक कदम है, जो जवाबदेही और पारदर्शिता में मदद करेगा।
◆ यह एप लोकपाल द्वारा शिकायतों की आसान ट्रैकिंग और समय पर निवारण की अनुमति देगा और साथ ही लोकपाल को वेबसाइट पर वार्षिक और त्रैमासिक रिपोर्ट अपलोड करने की अनुमति भी देगा।

4. ‘पूर्व धर्म गार्जियन (EX DHARMA GARDIAN)’ किन देशों के मध्य आयोजित किया जाता है?
उत्तर – भारत और जापान

◆ भारत और जापान के बीच इस वर्ष संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘पूर्व धर्म गार्जियन (EX DHARMA GARDIAN)’ का तीसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है।
◆ यह दिनांक 27 फरवरी से 10 मार्च, 2022 तक बेलागवी (बेलगाम), कर्नाटक में आयोजित किया जाएगा।
◆ इस वार्षिक सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन वर्ष 2018 से किया जा रहा है।

5. इस वर्ष के अप्रैल माह में सेवानिवृत्त होने वाले 27वें थल सेनाध्यक्ष का नाम क्या है?
उत्तर – जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Manoj Mukund Naravane)

◆ जनरल एम. एम. नरवणे (PVSM, AVSM, SM, VSM, ADC) ने अपनी स्कूली शिक्षा पुणे के जनाना प्रबोधिनी प्रशाला से की है।
◆ नरवणे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के पूर्व छात्र है।
◆ जनरल नरवणे को जून, 1980 में सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में कमीशन किया गया था।

■ अंतरिक्ष में मानव यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य :

(1) अंतरिक्ष मे जाने वाला पहला इंसान : यूरी गागरिन

(2) सर्वप्रथम अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने वाला देश : रूस

(3) अंतरिक्ष मे जाने वाला पहला स्‍पेस डॉग : लाईका

(4) अंतरिक्ष मे जाने वाली पहली महिला : वेलेन्टिना तरेश्कोवा

(5) अंतरिक्ष मे जाने वाला पहला भारतीय : राकेश शर्मा

(6) चांद पर कदम रखने वाला पहला इंसान : नील आर्मस्‍ट्रॉन्‍ग

(7) चन्द्रमा पर आदमी भेजने वाला पहला देश : अमेरिका

(8) मंगल ग्रह पर चालक रहित अंतरिक्षयान भेजने वाला पहला देश : अमेरिका

(9) भारत का प्रथम चालक रहित विमान : लक्ष्य

(10) चन्द्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला अंतरिक्ष यान : लूना-10

(11) मंगल ग्रह पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान : वाइकिंग-1

(12) चन्द्रमा पर उतरने वाला पहला चालक युक्त अंतरिक्षयान : ईगल

(13) चन्द्रमा पर मानव को पहुचाने वाला यान : अपोलो-11

(14) अंतरिक्ष मे भेजे जाने वाला प्रथम स्‍पेस शटल : कोलंबिया

(15) सबसे अधिक उम्र का अंतरिक्ष यात्री : कार्ल जी हैनिजे

(16) सबसे कम उम्र का अंतरिक्ष यात्री : गेरेमान तितोब

(17) अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम टीचर : शेरिन क्रिस्टा मेकोलिफ (अमरिका)

(18) अंतरिक्ष में जाने वाली पहली अमेरिकी महिला : सैली राइड

(19) अंतरिक्ष में विचरण करने वाली पहली महिला : श्वेतलाना सेवित्स्काया

(20) प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री : कल्पना चावला

(21) सबसे अधिक दिनों तक अंतरिक्ष मे रहने वाला यात्री : वलेरी पोल्याकोव

(22) दो बार अंतरिक्ष मे जाने वाला पहला यात्री : कर्नल ब्लादीमीर कोमारोव

(23) अंतरिक्ष यान से बाहर निकलने वाला पहला व्यक्ति : एलैक्सी लियोनोव

Join the Conversation!

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Quiz
Law
Books
Jobs
error: Content is protected !!