Skip to content
Home » इंसान की उम्र 80 से 95 वर्ष क्यों होती है || क्या है इसके पीछे का रहस्य !

इंसान की उम्र 80 से 95 वर्ष क्यों होती है || क्या है इसके पीछे का रहस्य !

इंसान की उम्र 80 से 95 वर्ष क्यों होती है || क्या है इसके पीछे का रहस्य !

आज हम आपको बहुत ही आश्चर्यजनक कहानी बताने जा रहे है। आप पढ़कर मंथन करेंगे कि ऐसा होता क्यों है। आपने सभी जानवरो के जीवनकाल के बारे में तो पढा ही होगा कि किस जानवर का कितना जीवनकाल होता है। भाई साहब मेरे कहने का तातपर्य ये है कि कौन सा जानवर कितने साल तक जीवित रहता है। किसी जानवर की उम्र 10 वर्ष होती है तो किसी जानवर की 12 वर्ष होती है बिल्ली की उम्र 10 साल होती है लेकिन यदि वह इंसान के साथ रहे तो उसकी उम्र 15 वर्ष हो जाती है। क्योकि बिल्ली का 90 प्रतिशत दिमाक इंसानों जैसा होता है। चलिए अब जानते है कि इंसान की उम्र 80 से 100 वर्ष होती क्यों है।

एक बार एक इंसान , गधा , कुत्ता एवं उल्लू ब्रम्हा जी के पास गए। सभी ने ब्रम्हा जी से कहा कि ब्रम्हा जी हम लोग की उम्र निश्चित कर दो हम कब बड़े होंगे कितना काम एवं कार्य कैसे करेंगे । इसी दौरान ब्रम्हा जी सभी की बात पर मंथन किया फिर उन्हें कहा कि चलो ठीक है हम आपकी बात से सहमत है आज हम आपकी उम्र को निश्चित कर देते है। अब सभी खुश हो गए।

ब्रम्हा जी इंसान , गधा , कुत्ता एवं उल्लू इन सबकी उम्र जो है वो 20 – 20 वर्ष कर दी । अब ये फैसला सुनकर गधा , कुत्ता एवं उल्लू कहने लगे कि ब्रम्हा जी ये तो आपने उचित नही किया हम कब बड़े होंगे , कब हमारे बच्चें होंगे कब बूढ़े होंगे हमे तो पता नही आपने तो सबकी उम्र 20 वर्ष कर दी। फिर उल्लू ने की मुझे दिन में दिखता नही रात को मैं कब तक देखता रहूँगा , कुत्ता बोला जी मैं कब तक भोक्ता रहूँगा आप कुछ अलग निर्णय ले , इसी बीच गधे ने भी अपना विचार रखा एवं कहा कि मैं 20 वर्ष तक बोझ ही ढोता रहूँगा। फिर ब्रम्हा जी ने भी विचार किया , अब ब्रम्हा जी ने सबकी उम्र आधी आधी करके इंसान की उम्र में डाल दी एवं इंसान की जो उम्र है वो 40 वर्ष हो गई। फिर इंसान रोने लगा कि मैं कब जवान हूंगा कब बच्चें होंगे कुछ निश्चित नही हुआ। अब बाकी सभी चुप थे तो ब्रम्हा जी ने कहा कि भाई आपको क्या हुआ आप उदास है बाकी सब खुश है। फिर ब्रम्हा जी और आधी उम्र करके इंसान को उम्र दे दी। फिर ब्रम्हा जी ने कहा कि ये उम्र आपको बाकी सब की वजह से मिल रही है वैसे आपकी जो उम्र है वो केवल 40 वर्ष ही होगी।

■ कैसा होता है इंसान का जीवनकाल

अब आपने देखा होगा सभी लोग 40 वर्ष तक किसी भी प्रकार की कोई चिंता नही करते कि हमे क्या करना है क्या नही करना। जैसे इंसान की उम्र 40 से ज्यादा हो जाती है तो इंसान की उम्र में गधे की उम्र शुरू हो जाती है। अब इंसान इस उम्र में बहुत पैसा कमाएगा , अपने अपने भंडार भरेगा , ये सब इंसान गधे की उम्र के कारण कर रहा है क्योकि गधा बहुत मेहनत करता है। फिर इंसान की उम्र में कुत्ते की उम्र में लग जाती है फिर इंसान अपने बच्चो को कोशना शुरू कर देता है इस उम्र में कहेगा कि तेरे को पता नही कैसे काम करते है , कैसे कमाते है यहाँ बेवजह घूमता रहता है। फिर बुढापे में इंसान को उल्लू की उम्र लग जाती है एक कोने में पड़ा रहेगा कुछ दिखता नही बिल्कुल अंधा हो जाएगा ।

■ निष्कर्ष

दरअसल इंसान की उम्र का निर्णय ब्रम्हा जी अन्य जानवरों की वजह से 80 से 100 वर्ष रखा है । वैसे इंसान की उम्र केवल 40 वर्ष ही होती है।

Tags:

1 thought on “इंसान की उम्र 80 से 95 वर्ष क्यों होती है || क्या है इसके पीछे का रहस्य !”

  1. Nice post. I wwas checking constantly this blg annd I’m inspired!

    Very helpful info particularly the ultimatee phhase 🙂 I takee are of such info much.

    I usedd tto be looking for this particular inhfo for
    a long time. Thanks and ggood luck.

Join the Conversation!

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Quiz
Law
Books
Jobs
error: Content is protected !!