Skip to content
Home » हरियाणा में खेल परिसर व साहसिक खेल अकादमी से सम्बंधित प्रश्नोतर

हरियाणा में खेल परिसर व साहसिक खेल अकादमी से सम्बंधित प्रश्नोतर

हरियाणा में खेल परिसर व साहसिक खेल अकादमी से सम्बंधित प्रश्नोतर

आज की इस पोस्ट के अंदर हम हरियाणा से संबंधित खेल परिसर एवं उनके साहसिक खेल अकादमी से संबंधित सभी प्रश्नों का अध्ययन करेंगे आशा है कि आप की एग्जाम्स के अंदर सभी प्रश्न मिलेंगे हरियाणा लोक सेवा आयोग में राज्य सरकार द्वारा आयोजित की गई सभी परीक्षाओं में लगातार हरियाणा सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जा रहे हैं जैसा कि आप सब को पता भी होगा उन सब के पैटर्न को देखते हुए हमने एक सीरीज लांच की है। 5000 प्लस प्रश्नों की इस सीरीज के अंदर परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी सभी प्रकार के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की कवरेज जैसा आपका वस्तुनिष्ठ प्रश्न , कारण , सुमेलित कीजिए सभी को समावेश किया गया है।

1. राज्य के कितने जिलों में जिला स्तरीय खेल परिसर अवस्थित है ?
उत्तर :- 21

2. राजीव गांधी खेल परिसर कहा पर मौजूद है ?
उत्तर :- रोहतक के अंदर

3. हरियाणा साहसिक खेल अकादमी के गठन की अधिसूचना किस वर्ष जारी हुई थी।
उत्तर :- 4 जनवरी 2016 को।

4. एडवेंचर स्पोर्ट्स अकादमी कहां पर स्थापित की गई ?
उत्तर :- मोरनी में ।

5. भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा हरियाणा राज्य के किस जिले के अंदर प्रशिक्षण तथा उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया गया है?
उत्तर :- हिसार , सोनीपत , कुरुक्षेत्र

6. SAI ट्रेनिंग सेंटर एवं उत्कृष्टता केंद्र सोनीपत के अंतर्गत किस का प्रशिक्षण दिया जाता है?
उत्तर :- हॉकी , कबड्डी , जुडो

7. SAI प्रशिक्षण एवं उत्कृष्टता केंद्र हिसार भारत में किस प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र है?
उत्तर :- मुक्केबाज

8. SAI नेशनल बॉक्सिंग अकादमी जोकि रोहतक में है इसकी स्थापना किस वर्ष की गई थी ?
उत्तर :- 2017 में।

9. हरियाणा राज्य के अंदर खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कौन सी नीति हाल ही के अंदर लागू की गई ?
उत्तर :- खेल निति 2015

10. हरियाणा राज्य में खेल नीति 2015 में कौन सा एक शामिल नही है ?
उत्तर :- राज्य के कुछ नागरिकों को खेलों में भाग लेने का अवसर प्रदान करना यह खेल नीति के अंतर्गत नहीं आता है।

11. मई 2015 को हरियाणा राज्य सरकार ने अपनी खेल नीति के अंदर किस खेल को शामिल किया है?
उत्तर :- डिफालिम्पिक।

12. हरियाणा राज्य के मंत्री अनिल विज द्वारा घोषित हरियाणा राज्य की नई खेल नीति के अनुसार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वालों को कितनी राशि दी जाएगी?
उत्तर :- 6 करोड़ रूपये।

13. हरियाणा राज्य खेल नीति 2015 के अंतर्गत एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को अब हाल ही में कितनी राशि दी जा रही है ?
उत्तर :- 3 करोड़ रुपया

14. हरियाणा सरकार की खेल नीति 2015 के अंतर्गत कॉमनवेल्थ खेलों के अंदर स्वर्ण पदक विजेताओं को अब कितनी राशि दी जाएगी?
उत्तर :- 1.5 करोड़

15. हरियाणा सरकार खेल नीति 2015 के अनुसार युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वालों को कितनी राशि दी जाती है?
उत्तर :- 10 लाख।

                ■ खेल नीति 2015 

◆ हरियाणा राज्य की खेल नीति 2015 के उद्देश्यों के अंदर राज्य के कुछ नागरिकों को खेलों के अंदर भाग लेने का अवसर प्रदान करना शामिल नहीं किया गया है यदि हम इसके उद्देश्यों की बात करें तो निम्नलिखित रुप से हम इसके 8 प्रदर्शित प्रस्तुत कर सकते हैं।

◆ राज्य के सभी नागरिकों को खेलों में भाग लेने हेतु समान अवसर प्रदान करना

◆ उच्च गुणवत्तापूर्ण खेल संबंधी आधारभूत संरचना का विकास करना

◆ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना

◆ नैतिक एवं वैचारिक मूल्यों के पाठ द्वारा उत्कर्ष खेल संस्कृति का निर्माण करना

◆ अशक्त खिलाड़ियों की विशेष आवश्यकताओं की पहचान करके तथा खेलों में उनकी भागीदारी हेतु सभी सुविधाएं प्रदान करना

Tags:

Join the Conversation!

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Quiz
Law
Books
Jobs
error: Content is protected !!