Skip to content
Home » पैट्रोल का रंग पीला जबकि डीजल का रंग हरा क्यों होता है ?

पैट्रोल का रंग पीला जबकि डीजल का रंग हरा क्यों होता है ?

पेट्रोल का रंग पीला जबकि डीजल का रंग हरा क्यों होता है ?

आप सभी को ये बात तो पता ही होगी कि जो पैट्रोल , डीजल एवं रसोई गैस सभी जो है वो क्रूड तेल से बनते है। अब हम बात करे कि क्रूड ऑयल क्या होता है इसका रंग कैसा होता है तो देखिए क्रूड ऑयल का रंग काला होता है। उसके बाद ये रिफायनरी के अंदर जाता है पूरे प्रोसेस के बाद पानी की तरह पारदर्शी हो जाता है। लेकिन सबसे आश्चर्य की बात तो ये है कि जब सभी तेल क्रूड ऑयल से बन रहे है , लेकिन सबके रँग अलग अलग होते है। ऐसा क्यों होता है। क्या आप जानते है।

जब क्रूड ऑयल को रिफायनरी में फ़्रेक्शनल डिस्टिलेशन प्रोसेस में किया जाता है तो उसके अंदर जमा // मौजूद सारा गन्दा कचरा बिल्कुल अलग हो जाता है फिर एक ऐसा तरल पदार्थ प्राप्त होता है जो बिल्कुल पानी की तरह पारदर्शी होता है। लेकिन जब आप किसी पैट्रोल पम्प से पैट्रोल या फिर डीजल खरीदते है तो उनके रँग एवं महक के अंदर फर्क होता है। आप देखेंगे कि पेट्रोल का रंग पीला एवं डीजल का रँग हरा होता है। इसी प्रकार आप देखोगे की केरोसिन का तेल भी नीले रँग का दिखाई देगा।

आपको शोक लगा होगा दरअसल ये सब आम जनता की सुविधा के लिए किया जाता है। जिससे उनको दोनो में फर्क महसूस हो। फ़्रेक्शनल डिस्टिलेशन क्रिया के बाद पैट्रोल डीजल एवं केरोसीन तेल के अंदर रँग मिलाए जाते है। जिससे आम जनता को कोई भी दिक्कत का सामना न करना पड़े साथ ही साथ वो दोनो के अंदर अलग अलग महसूस कर सकें। आप देखेंगे कि बहुत से देशों के अंदर इसका रँग लाल भी पाया जाता है।

Join the Conversation!

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Quiz
Law
Books
Jobs
error: Content is protected !!